Advertisement

MPPSC Forest service Exam Question Paper pattern Syllabus

MPPSC Forest service Exam Question Paper pattern Syllabus | Assistant conservator of forest  and forest ranger exam | MP lok Sewa Ayog
मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा पाठ्यक्रम पैटर्न


मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। सभी पात्र अभ्यर्थी --------- तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा  , मुख्य परीक्षा , फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।   सबसे पहले राज्य सेवा परीक्षा के साथ ही राज्य वन सेवा परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा।  इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट और फारेस्ट रेंजर पदों के लिए भर्ती की जाएगी। कुल पदों की संख्या 106 है। 

 प्रारंभिक परीक्षा क्वेश्चन पेपर पैटर्न सिलेबस :

प्रारंभिक परीक्षा में कुल 2 प्रश्न पत्र होंगे प्रत्येक प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे | प्रथम प्रश्न पत्र के प्रश्न सामान्य अध्ययन से पूछे जाएंगे |  कुल 2 घंटे का समय प्रश्नों को हल करने के लिए दिया जाएगा |  प्रथम प्रश्न पत्र के लिए कुल 200 अंक निर्धारित है |
 द्वितीय प्रश्न पत्र से संबंधित प्रश्न सामान्य अभिरुचि परीक्षण से संबंधित होंगे |  कुल 2 घंटे का समय प्रश्नों को हल करने के लिए दिया जाएगा |  प्रश्नों के लिए मैक्सिमम 200 अंक निर्धारित है |
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 हेतु  आयोजित पात्रता परीक्षा होगी।     राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कुल 2  प्रश्न पत्र पूछे  जाएंगे।  प्रारंभिक परीक्षा के लिए मेरिट प्रथम प्रश्न पत्र के आधार पर ही बनाई जाती है।   और द्वितीय प्रश्न पत्र क्वालिफाइड नेचर का होता है। 
 क्वेश्चन पेपर  २ में अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% और  अनुसूचित जनजाति , अनुसूचित जनजाति,  अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।   अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर ही किया जाएगा।  कुल 15 गुना अभ्यर्थी कुल पदों की संख्या के सापेक्ष प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए जाएंगे।   इस परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी अभी।  जो अभ्यर्थी  प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए जाएंगे ,  उनके लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा। 

 मुख्य परीक्षा क्वेश्चन पेपर पैटर्न सिलेबस : 
इस परीक्षा में कुल 2 प्रश्न पत्र पूछे जाएंगे। 
प्रथम प्रश्न पत्र  के प्रश्न सामान्य अध्ययन, मध्यप्रदेश का सामान्य परिचय, प्रारंभिक गणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, इत्यादि से पूछे जाएंगे।   कुल प्रश्नों की संख्या १०० होगी। 

प्रथम प्रश्न पत्र का मैक्सिमम मार्ट 200 अंक का होगा द्वितीय प्रश्न पत्र के प्रश्न विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण से संबंधित होंगे।   इस प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।   जिनका मैक्सिमम अंक २०० का होगा।
राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू परीक्षा दिया आयोजित की जाएगी जोकि 50 अंकों की होगी।

अर्थात राज्य वन सेवा परीक्षा कि  मेरिट लिखित परीक्षा के 400 अंक और इंटरव्यू परीक्षा के 50 अंकों को मिलाकर बनाई जाएगी।   दोनों प्रश्न पत्र अनिवार्य होंगे।  सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। 
 प्रत्येक प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।   आरक्षित वर्ग के लिए अंकों की सीमा 30% होगी।   परीक्षा में कोई भी   नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 

Post a Comment

0 Comments